फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   connection of electricity will be given within seven days

सात दिन में देना होगा बिजली कनेक्शन

Thu, 09 Jul 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 09 Jul 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
connection of electricity will be given within seven days
बिजली के नए कनेक्शन के लिए टोरंट या दक्षिणांचल के चक्कर काट कर परेशान हो रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं को दर-दर भटकाने वाली बिजली कंपनियों को हर हाल में सात दिन में नया कनेक्शन जारी करना होगा। लगातार हो रही शिकायतों के मद्देनजर पावर कारपोरेशन के एमडी ने सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नया घर खरीदने के बाद उपभोक्ता बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन कभी कागज तो कभी सर्वे के नाम पर 15 से 30 दिन तक उन्हें परेशान किया जाता है। गांव, कस्बों में इन दिनों कनेक्शन अभियान चला रहे पावर कारपोरेशन को इस सच का सामना हुआ और कनेक्शन देने में उपभोक्ताओं को चक्कर कटवाने की शिकायतें जब लखनऊ तक पहुंचीं तो कारपोरेशन के एमडी ने निर्देश जारी किए। एमडी ने कहा कि बेवजह ज्यादा समय लगाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को दिक्कतों के साथ इससे पावर कारपोरेशन की छवि खराब हो रही है। नए कनेक्शन के लिए केवल कंप्लीशन सर्टिफिकेट और परिसर के स्वामित्व के कागज चाहिए। ऑन लाइन आवेदन उपभोक्ता कर सकते हैं और तीन दिन के अंदर इंजीनियर को सर्वे करना होगा। एलटी उपभोक्ताओं को शुल्क जमा करने पर कनेक्शन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed