फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress workers observe fast over renaming of MNREGA

Agra News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेसियों का उपवास

Sun, 21 Dec 2025 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Congress workers observe fast over renaming of MNREGA
100, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए, अमर उजाला
आगरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम केंद्र सरकार द्वारा वीबी-जी राम जी करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक दिन का उपवास रखकर विरोध जताया। एमजी रोड के किनारे शहीद स्मारक के पास धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा को गांधी विरोधी बताया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गोडसे को मानने वाले हैं और उन्हीं की विचारधारा पर महात्मा गांधी से नफरत करते हैं। मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण (बीवी-जी राम जी) कर दिया है। इसमें मजदूरों के हित के लिए कुछ नया नहीं है। भाजपा सिर्फ नाम बदलने की राजनीति कर रही है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने नाम फिर मनरेगा कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में डॉ. मधुरिमा शर्मा, अश्वनी जैन, दीपक शर्मा, अनुज शर्मा, विष्णु पंडित, सतीश शर्मा, याकूब कुरैशी, गीता सिंह, राजेंद्र लोधी, सतीश सिकरवार, मुकेश शर्मा, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच हटवाने पहुंची पुलिस से नोकझोंक
एमजी रोड के किनारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच बनाकर धरना दिया। इसे पुलिस हटवाने के लिए पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इससे रास्ता बाधित हो रहा है और दुकानदारों ने शिकायत की है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी यहां सत्ताधारी समेत अन्य दल प्रदर्शन कर चुके हैं। पुलिसकर्मी मंच का खंभा हटाने लगे तो कांग्रेसी भड़क गए और तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिसकर्मी चले गए। धरने के बाद शाम को कांग्रेसी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed