फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress workers block highway in Agra over cancellation of Lok Sabha membership of Rahul Gandhi

कांग्रेसियों ने जाम किया हाईवे: जमकर किया हंगामा, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक, घंटों जाम से जूझे राहगीर

Sat, 25 Mar 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा में  हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका।इश दौरान पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। कार्यकर्ताओं ने अबुउलाह दरगाह के सामने हाईवे जाम कर दिया।
 

विज्ञापन
Congress workers block highway in Agra over cancellation of Lok Sabha membership of Rahul Gandhi
हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। पुलिस के पुतला छीनने पर कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकारीं। कार्यकर्ताओं को घसीटकर थाने ले गए। कई कार्यकर्ता चुटैल भी हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने न्यू आगरा थाने में भी हंगामा किया। डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। लोग परेशान रहे।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे अबुउलाह दरगाह के सामने हाईवे पर धरने पर बैठ गए। इससे यातायात रुक गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को रोड खाली करने के लिए कहा। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आग लगा दी। पुलिसकर्मी पुतले को खींचने लगे। कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकारनीं शुरू कर दीं। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए रोड खाली कराया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री तानाशाही कर रहे हैं-प्रदेश सचिव

प्रदेश सचिव अमित सिंह और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री तानाशाही कर रहे हैं। जो भी उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ साजिश की जा रही है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, डॉ. मधुरिमा शर्मा, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, नंदलाल भारती, ऋतु शर्मा, सतीश सिकरवार, अजहर वारसी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress workers block highway in Agra over cancellation of Lok Sabha membership of Rahul Gandhi
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खींचकर हाईवे से हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाने का किया घेराव, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने लेकर आई, इस पर कार्यकर्ताओं ने यहां भी हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए थाने में ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने रोका तो उनसे तीखी नोकझोंक भी हुई।

जाम से बेहाल हुए लोग

प्रदर्शन के कारण दोपहर 12 से 1:30 बजे तक जाम लगा रहा। इससे दोनों और डेढ़ से दो किमी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में खड़े रहने से लोगों को परेशानी हुई। परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राएं भी जाम में फंस गए। कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed