मथुरा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का समापन: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जीत के लिए प्रार्थना, विजेंद्र बोले- भाजपा को दोबारा सत्ता नहीं मिलेगी
कांग्रेस की घोषणाओं को लेकर जनता तक पहुंचाने के लिए निकली प्रतिज्ञा यात्रा का सोमवार को मथुरा में समापन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा अपने अंतिम चरण के दौरान सोमवार को वृंदावन पहुंची। यहां कांग्रेसी नेताओं ने पहले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने पूजन कराया। इसके बाद गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर व पार्टी के स्टार प्रचारक विजेंदर सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। जनता बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी रिपीट नहीं करती है।
विजेंद्र बोले-जनता की निगाहें कांग्रेस पर
विजेंदर ने कहा कि पिछले सालों में बसपा, सपा व भाजपा का शासन जनता ने देखा है। अब उम्मीद भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर जनता देख रही है। पार्टी की आठ प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 23 अक्तूबर को तीन जगह से शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा अपने अंतिम चरण में है। सहारनपुर से शुरू हुई पश्चिमी उत्तरप्रदेश की यात्रा समापन से पहले वृंदावन पहुंची। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़कर सत्तासीन भाजपा असंवैधानिक तरीके से सरकार चला रही है। कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो वायदे किए हैं, उसे जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा का किया स्वागत
पूर्व मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि भाजपा की विघटनकारी नीति को अब जनता समझ चुकी है। अब वही सत्ता में काबिज होगा जो जनता की समस्याओं को दूर करेगा। इससे पूर्व यात्रा गांधी पार्क पहुंची। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शहीद लक्ष्मण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्थानीय वृंदावन गार्डन में कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया। प्रतिज्ञा यात्रा में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, महेश पाठक, पूर्व विधायक गजराज सिंह, बंशी पहाड़िया, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट आदि शामिल रहे।
आगरा: फर्जी दस्तावेजों से आधार कार्ड बनवाने वाला गिरोह का सदस्य दबोचा, बरामद हुआ सामान देखकर चौंक गई पुलिस