{"_id":"60214d918ebc3e4b637f752c","slug":"congress-leader-anil-choudhary-targets-pm-narendra-modi-over-farm-laws-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महापंचायत में बोले कांग्रेस नेता अनिल चौधरी- देश में अब मोदी नहीं, किसानों का चलेगा जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: महापंचायत में बोले कांग्रेस नेता अनिल चौधरी- देश में अब मोदी नहीं, किसानों का चलेगा जादू
Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
सार
- मथुरा में नए कृषि कानूनों का विरोध: सौंख में हुई महापंचायत में कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ भरी हुंकार
विज्ञापन
मथुरा: किसान महापंचायत में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी (बायें से तीसरे) व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर सौंख के गोवर्धन तिराहे के निकट मैदान में हुंकार भरी। यहां हुई महापंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि अब देश में मोदी का नहीं किसानों का जादू चलेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूंजीपतियों के पास देश गिरवी रख दिया है। उनके इशारों पर ही किसान विरोधी कानून बनाए गए हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने किसानों से कुछ निजी कंपनियों के उत्पाद नहीं खरीदने की अपील की।
विज्ञापन
महापंचायत में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेश पाठक ने कहा कि जो सरकार की हां में हां मिलाए, वही देशभक्त है, बाकी सब देशद्रोही। सरकार को ऐसा बिल बनाना चाहिए, जिससे अन्नदाता का फायदा हो। काले कानून को जब तक सरकार वापस नहीं करेगी तब तक कांग्रेस किसानों की आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई अब किसानों के मान-सम्मान की है। महापंचायत में किसानों ने भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को गांव में न घुसने देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
नहीं आए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
किसान महापंचायत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आने का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक दोनों का कार्यक्रम स्थगित हो गया। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी पहुंचे। इनके साथ मंच पर प्रदेश महासचिव अनिल यादव, अवधेश सोलंकी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह जायस, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, जिला सेवादल के उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, राधा चौधरी, गिरधारी लाल पाठक समेत कई नेता मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।