फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress follows the path of BJP, Mandal president post created

Agra News: भाजपा की राह पर कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष पद सृजित

Fri, 06 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress follows the path of BJP, Mandal president post created
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा की संगठनात्मक संरचना से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस ने पहली बार मंडल अध्यक्ष का पद सृजित किया है। यह कदम पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। मैनपुरी जिले में अकेले 40 के करीब मंडल बनाए जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा जल्द होने वाले पंचायत चुनाव में भी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कांग्रेस अब सिर्फ जिला और ब्लॉक स्तर तक सीमित न रहकर, मंडल स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। मंडल अध्यक्ष का पद न्याय पंचायत के ऊपर और ब्लॉक अध्यक्ष के नीचे का होगा। इन दोनों पदों के बीच मंडल अध्यक्ष का पद मध्यस्ता के तौर पर रहेगा। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय मुद्दों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है। संगठनात्मक बदलावों के साथ-साथ, कांग्रेस ने जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम पार्टी की गतिविधियों के समन्वय और निगरानी का केंद्र है। पार्टी के मंडी धर्मदास स्थित कार्यालय में पार्टी ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। यह युवा मतदाताओं और शहरी क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए 100 दिन का एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पार्टी जनसंपर्क बढ़ाएगी, सदस्यता अभियान चलाएगी और विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान का लक्ष्य कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जनता का विश्वास हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed