{"_id":"6ada7f780e6a2daff80639c2","slug":"congress-extends-support-to-those-staging-a-sit-in-protest-agra-news-c-25-agr1067-1192800-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धरना दे रहे लोगों को कांग्रेस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धरना दे रहे लोगों को कांग्रेस का समर्थन
Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
आगरा। निर्माण कार्य के कारण खेरिया मोड़ पुल बंद होने से बारहखंभा क्षेत्र में जाम लग रहा है। इस समस्या से जूझ रहे निवासियों के धरने को बृहस्पतिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने समर्थन दिया। अमित सिंह ने प्रशासन और सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पुल बंद होने से अर्जुन नगर और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को एक किलोमीटर सफर तय करने में 2 से 3 घंटे लग रहे हैं। एयरपोर्ट या अर्जुन नगर से राजीव टॉकीज तक वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान सतेंद्र दुबे, बुरहान शमशी, अश्विनी बिट्टू और सपा के जितेंद्र लावनिया गांधी, चेतन चौहान, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन