फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress,deependra hudda

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में बोले दीपेंद्र हुड्डा- प्रियंका गांधी के निर्देशन में प्रदेश मजबूत हो रही कांग्रेस पार्टी

Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
congress,deependra hudda
प्रतिज्ञा यात्रा के सोरों पहुंचने पर आयोजित गोष्ठी में बोलते सांसद दीपेंद्र हुड्डा । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन में चल रही प्रतिज्ञा यात्रा हम निभाएंगे जनपद में पहुंची। इसका स्वागत किया गया। सोरों में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया गया और भाजपा की नाकामयाबियों को गिनाया गया।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रदेश में फिर से जनाधार बढ़ रहा है। प्रियंका गांधी के दिशा-निर्देशन में पार्टी को प्रदेश में मजबूती मिल रही है। इससे योगी सरकार की नींद उड़ी हुई है। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, आगरा जोन की महिला अध्यक्ष ममता राजपूत भी साथ में रही। यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन कछला चेकपोस्ट पर जनपद प्रभारी अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अदनान मियां, महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमित यादव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed