यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी में कांग्रेस ने सदर और करहल सीट से घोषित किए प्रत्याशी, महिलाओं को दिए टिकट
मैनपुरी की दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही जातीय समीकरण साधने की भी कोशिश की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में कांग्रेस ने एक बार फिर महिला प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है। पार्टी ने मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य तो वहीं करहल विधानसभा सीट से ज्ञानवती यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। बाकी दो विधानसभा सीटों पर टिकट की घोषणा होने का पार्टी नेताओं को इंतजार है।
कांग्रेस ने मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य निवासी चौहानपुर अजीतगंज को प्रत्याशी बनाया है। जिला पंचायत सदस्य विनीता वर्ष 2012 में मैनपुरी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं।
करहल विधानसभा सीट से कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को टिकट दी है। महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव तथा उपाध्यक्ष रह चुकीं ज्ञानवती यादव करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव डांडेहार की रहने वाली हैं। वर्तमान में भी पड़ोसी जनपद इटावा में रह रही हैं।
महिलाओं पर पहले भी दांव लगा चुकी है कांग्रेस
कांग्रेस पहले भी महिलाओं पर दांव लगा चुकी है। कांग्रेस ने वर्ष 2012 में भोगांव विधानसभा सीट से रश्मि राजपूत को चुनाव मैदान में उतारा था। इसके साथ ही पूर्व विधायक उर्मिला यादव को करहल विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा था। दस साल बाद कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए एक बार फिर महिलाओं पर दांव लगाया है।
जातीय समीकरण साधने की कोशिश
कांग्रेस ने टिकट वितरण में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। करहल विधानसभा सीटा यादव बाहुल्य है। ऐसे में पार्टी की ओर से यादव प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। वहीं सदर विधानसभा सीट पर शाक्य प्रत्याशी को उतारकर शाक्य वोटरों को साधने की कोशिश की है। भोगांव विधानसभा सीट पर शाक्य मतदाताओं की संख्या अधिक है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में एकरूपता है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक जिले में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी है। कांग्रेस की घोषणा से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।