फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress,congress party,congress party worker,congress leader clash

उधारी के रुपए मांगने पर कांग्रेस नेता से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 12 Sep 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
congress,congress party,congress party worker,congress leader clash
टूंडला। उधारी के रुपये मांगने पर नामजद पिता-पुत्र ने कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष की पिटाई करते हुए जान से मारने व पुत्र का अपहरण कर ले जाने की धमकी दे डाली। मामले में कांग्रेस नेता ने पुलिस में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

नगर के हरीनगर, संजय मार्ग निवासी ओमप्रकाश शर्मा पुत्र स्वर्गीय लालाराम शर्मा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि पुराने संबंधों के आधार पर प्रवीन शर्मा, अनिल शर्मा निवासी ओडीवी स्कूल के सामने, चुल्हावली को उनके पिता बांकेलाल के कहने पर व्यापार शुरू करने के लिए वर्ष 2017 में तीन लाख रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन

तब उन्होंने कहा कि उन्हें 50 हजार रुपये पेंशन मिलती है वह मात्र तीन माह में ही रुपये वापस कर देंगे। आरोप है कि तीन माह बाद रुपये मांगे तो कोई न कोई बहाना बनाकर रुपये देने में टालमटोल करते रहे। ज्यादा दबाव डालने पर विगत 27 मार्च 2018 में लिखित में आश्वासन दिया कि जो बैंक की ब्याज बनती है उसे बैंक में जमा करते रहेंगे। इसके बाद भी उन्होंने रुपये वापस नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्टांप पर भी लिखित में कहा कि हर माह छह हजार रुपए देंगे फिर भी नहीं दिए। छह सितंबर 2020 को बाजार में जब उन्होंने बांकेलाल को रोककर रुपये मांगे तो झगड़ा करने लगे। बताया जब थोड़ी देर मैं अपने ऑफिस अनाज की मंडी पहुंच गया। तभी बांकेलाल, अनिल शर्मा और दो अन्य लोग आए और पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि अनिल शर्मा ने कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, मैं एक चैनल का पत्रकार है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed