फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congrees Meeting in mainpuri

मथुरा में भाजपा की नीतियां गरीब विरोधी

Thu, 25 Feb 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
congrees Meeting in mainpuri
मैनपुरी। कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक ब्लॉक जागीर के ग्राम चड़ऊआ में बृहस्पतिवार को हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि भाजपा की नीतियां गांव और गरीब विरोधी हैं। भाजपा शासन में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान देश में आत्महत्या कर रहा है। भाजपा ने जनता को मंदिर, मस्जिद, गाय, गोबर में उलझाकर रख दिया है। भाजपा के पास विकास की सोच नहीं है। भाजपा समाज को तोड़ने की बात करती है। जबकि कांग्रेस विकास की बात करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कांग्रेस पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशी लड़ाएगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, कैलाश उपाध्याय, मनोज शाक्य, हेमराज सिंह, उदय सिंह पाल, प्यारेलाल शाक्य, रामप्रकाश, रामऔतार सिंह, जिलेदार, रामनरेश, शेरसिंह, सचिन कुमार, सुदेश कुमार, रामनरेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed