फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   condition of two grooms before marriage first tied garland and second took seven rounds limping

शादी से पहले दो दूल्हों का हुआ ये हाल: पहले ने पट्टी बांधकर डाली वरमाला, तो दूसरे ने लंगड़ाते हुए लिए सात फेरे

Sat, 06 May 2023 08:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 08:51 PM IST
सार

मथुरा में दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुईं शादियों में दूल्हों का हाल देख दुल्हन पक्ष के लोग चकरा गए। बुरी तरह जख्मी दूल्हे ने पट्टी बांधकर वरमाला डाली तो दूसरे ने लंगड़ाते हुआ सात फेरे लिए।
 

विज्ञापन
condition of two grooms before marriage first tied garland and second took seven rounds limping
शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुई ये दो शादियां चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। वैसे तो दोनों ही बरातों का आपस में कोई लेना देना नहीं था, लेकिन एक हादसे ने दोनों में कनेक्शन जोड़ दिया। हुआ कुछ ये कि वृंदावन रोड पर गांव डांगोली के समीप दो दूल्हों की कारें आपस में टकरा गईं। इसमें नौ लोग घायल हो गए। एक दूल्हा शादी के बाद फेरे की रस्म निभाने जा रहा था, दूसरा शादी करने। घायल दूल्हे को परिजन अस्पताल से ससुराल ले गए। जहां वरमाला और फेरे के बाद वापस लाकर उपचार कराया।

विज्ञापन

ये हुई घटना 

कस्बा सुरीर के गांव भदनवारा निवासी आर्यन की बृहस्पतिवार को शादी हुई थी। शुक्रवार की रात वह पत्नी और बहन-बहनोई के साथ कार से फेरे की रस्म के लिए ससुराल खंदौली जा रहा था। कार को सुरीर निवासी फिरोज चला रहा था। गांव डांगोली के समीप पीछे से आ रही कार ने पहले एक टेंपो में उसके बाद आर्यन की कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों ही कारें कलाबाजी खाते हुए पलट गईं। कार में सुरीर के गांव जरारा निवासी कृष्णा तोमर सवार था। उसकी शुक्रवार को शादी थी, वह परिजन रवि, दोस्त व चालक के साथ शादी करने के लिए ससुराल नरहोली जा रहा था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'आयशा का था क्या कुसूर': 47 दिन बाद कब्र से निकाली गई महिला की लाश, चार साल पहले हुई थी दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दी गई तहरीर 

टक्कर में दोनों गाड़ियों में सवार कुल नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया देर रात घायल कृष्णा को परिजन शादी के लिए घायल अवस्था में ही नरहोली ले गए। शादी की औपचारिकता चंद समय में पूरी कर लौट आए। थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed