{"_id":"647074e7791e1e5c390fa328","slug":"condition-of-spending-one-night-in-front-of-female-employee-fired-she-rejected-offer-in-agra-2023-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला कर्मचारी के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मांगी एक रात; 'ऑफर' ठुकराया तो नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला कर्मचारी के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मांगी एक रात; 'ऑफर' ठुकराया तो नौकरी से निकाला
Fri, 26 May 2023 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 02:29 PM IST
सार
महिला कर्मचारी कंपनी में अनुवादक का काम करती है। वो सिंगल मदर है, जो अपने बेटे के साथ रहती है।
विज्ञापन
girl crime, rape demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला ने अपने सहकर्मी पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। महिला का आरोप है कि सहकर्मी उस पर गलत नजर रखता था। उसने एक रात साथ बिताने के लिए कहा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने कंपनी के मालिक से उसके बारे में गलत बातें बोलकर नौकरी से निकलवा दिया।
विज्ञापन
यहां का है मामला
मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप कंपनी के मालिक पर भी है। सदर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वो एक सिंगल मदर है और अपने बेटे के साथ रहती है। वो विजय नगर में एक कंपनी में ट्रांसलेटर का काम करती थी। विदेशों से आने वाले ऑर्डर और अन्य कागजों का हिंदी अनुवाद करने का काम था।
विज्ञापन
कर्मचारी पर आरोप
पीड़िता ने बताया कि कंपनी में भूरा नामक कर्मचारी केयरटेकर है। भूरा उस पर बुरी नजर रखता था। कई बार आरोपी ने उसे गलत तरह से छूने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मालिक से उसके बारे में गलत बातें कहकर नौकरी से निकलवा दिया।ये भी पढ़ें - लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
रखी थी ये शर्त
आरोप है कि उसने नौकरी बचाने के बदले एक रात बिताने की शर्त रखी थी। पीड़ित महिला कर्मचारी ने इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इस बारे में कंपनी के मालिक को भी बताया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।ये भी पढ़ें - शर्मनाक: भाई गया हुआ था गांव, घर में अकेली भाभी को देख देवर ने कर दी ऐसी हरकत; जानकर पुलिस भी हैरान