{"_id":"647050a18d83c0b08c0f614a","slug":"woman-misdeed-on-pretext-of-lift-victim-met-cm-yogi-told-why-police-is-not-taking-action-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Fri, 26 May 2023 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 11:54 AM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। वहां से कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव में सफेदपोश नेता और उसके साथियों पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सफेदपोश नेता हरेंद्र सिंह व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें - गोकशों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: चार आरोपियों की 20 महीने में भी गिरफ्तार नहीं हो सकी, अब होगी कुर्की
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिली पीड़िता
पीड़ित महिला के मुताबिक वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। सीएम ने उसे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी नेता उस पर रिश्तेदारों द्वारा सुलह करने का दबाव बना रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गोकशों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: चार आरोपियों की 20 महीने में भी गिरफ्तार नहीं हो सकी, अब होगी कुर्की
विज्ञापन