फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   condition of Agra's district hospital filth everywhere patients are suffering

UP: आगरा के जिला अस्पताल का हाल तो देखिए... जगह-जगह गंदगी, मरीज हो रहे बेहाल

Wed, 23 Jul 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 09:01 AM IST
सार

आगरा के जिला अस्पताल का हाल चौंकाने वाला है। यहां पर्चे में लिखी अधिकतर दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रहीं हैं। इतना ही नहीं जगह-जगह फैली गंदगी सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। 
 

विज्ञापन
condition of Agra's district hospital filth everywhere patients are suffering
जिला अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल में लचर व्यवस्थाओं का खामियाजा मरीज और तीमारदारों काे भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में जहां जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, वहीं मरीजों को दवा भी बाहर से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि फार्मेसी काउंटर पर दवाएं देने में भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग लगी होने के कारण मरीजों को अंदर जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीच रास्ते में ही लोहे की टूटी चेयर का सेट पड़ा हुआ है। विकास ने कहा कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। कक्ष तो खुला रहता है, लेकिन कई बार चिकित्सक आते ही नहीं हैं। फूलवति ने बताया कि पर्चे में लिखी कुछ दवाएं ही अस्पताल से मिलती हैं, बाकी बाहर से ही खरीदनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


बोले मरीज
राजाखेड़ा निवासी पूरन सिंह का कहना है कि आंखों को दिखाने आएं हैं। फार्मेसी काउंटर पर कहा गया कि कल रिपोर्ट लेकर आना, तब दवाएं देंगे। जबकि डाॅक्टर ने रिपोर्ट देखकर ही दवा लिखी है। दूसरे मरीज के पर्चे में केवल दो दवाएं ही अस्पताल में मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से मिल रही हैं दवाएं
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि मरीज और तीमारदार गाड़ियां लेकर परिसर के अंदर तक आ जाते हैं। इसलिए बैरिकेडिंग की गई है। दवाएं ज्यादातर अस्पताल के अंदर मिल जाती हैं। एसएन के ट्रेनी छात्र जानकारी के अभाव में कभी-कभी बाहर की दवाएं लिख देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed