फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   condition of 22 people deteriorated after eating Prasad's laddoos, admitted to the hospital

Agra: प्रसाद के लड्डू खाकर बिगड़ गई 22 लोगों की हालत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Thu, 27 Oct 2022 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 02:21 PM IST
सार

पुलिस ने शमसाबाद के निजी अस्पताल में सभी को भर्ती कराया है, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।

विज्ञापन
condition of 22 people deteriorated after eating Prasad's laddoos, admitted to the hospital
लड्डू (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा के शमसाबाद में राजाखेड़ा मार्ग पर स्थित मिवरिया के समीप स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों, महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की बुधवार की रात प्रसाद का लड्डू खाने से हालत बिगड़ गई। बच्चों, महिलाओं को बेहोश होकर गिरते देख अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर बीमारों को कस्बे के निजी हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया। इनमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले हैं सभी 

पुलिस के अनुसार ईंट भट्ठे पर बिहार के नवादा जिले के मजदूर काम करते हैं। मजदूरों ने बताया कि बुधवार की शाम सभी काम निपटाकर अपनी झोपड़ी में बैठे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति ने प्रसाद के लड्डू बांटे थे। लड्डू खाने के करीब आधे घंटे बाद मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी। मजदूर, महिलाएं और बच्चे बेहोश होकर गिरने लगे। इस पर भट्ठे पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: मैनपुरी में जहर बनी चाय, भाई दूज पर तिलक से पहले एक-एक कर तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें कराया गया अस्पताल में भर्ती 

इनमें से सत्येंद्र (8), खुशबू (12), गनेश (6), बच्चू (50), सौदागर (18), अमित (12), स्वाती (8), मुस्कान (5), रति देवी (45), राम जतन (55), बिरजू (45), सोनू (20), अमृत (10), पल्लवी (4), रानी (6), भोलू (5) समेत 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. बीएस जादौन में बताया कि सभी फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि किसने लडडू खाने को दिए हैं, उसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed