{"_id":"66384b84e49e2edb530d0eaf","slug":"condition-for-husband-to-choose-between-wife-and-mother-in-agra-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाली की शर्त: मां चाहिए या पत्नी... तय करो तभी जाऊंगी ससुराल, पति का फैसला सुन रह गए सभी सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवाली की शर्त: मां चाहिए या पत्नी... तय करो तभी जाऊंगी ससुराल, पति का फैसला सुन रह गए सभी सन्न
Mon, 06 May 2024 03:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 03:47 PM IST
सार
शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी का सास से विवाद होने लगा। सास की वजह से ससुराल छोड़ दी। अब घर वापस आने के लिए पति के सामने शर्त रख दी कि मां चाहिए या पत्नी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शादी के कुछ दिनों बाद ही सास ने बहू को टीवी और मोबाइल छोड़कर कामकाज देखने के लिए कहा तो बहू नाराज हो गई। इसके बाद तीन साल से मायके में है। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। पत्नी ने कह दिया कि मां चाहिए या पत्नी... तय करो, तभी ससुराल जाऊंगी। बात न बनने पर अगली तारीख दे दी गई।
न्यू आगरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2020 में मथुरा में हुई थी। युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बहू का आरोप है कि सास दिनभर रोकटोक करती है। न तो मोबाइल पर बात करने देती और न टीवी देखने देती है। दिनभर काम करने के लिए ताने मारती है।
वहीं सास का आरोप है कि बहू को खाना पकाना नहीं आता। कुछ सिखाओ तो मना कर देती है। दिनभर टीवी और मोबाइल पर लगी रहती है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि काउंसिलिंग में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। पत्नी ने पति के सामने शर्त रख दी है। पति का कहना है कि वह मां का इकलौता बेटा है। उन्हें अकेले नहीं छोड़ सकता है। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।