फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Compounder Booked for Stealing Doctor’s Fees Threatens When Confronted

UP: कंपाउंडर निकला चोर, डॉक्टर को भनक तक नहीं लगी; इस तरह गायब कर दिए फीस के रुपये

Thu, 19 Mar 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर पर डॉक्टर की फीस के 41 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। रुपये लौटाने के वादे के बाद भी आरोपी ने तकादा करने पर डॉक्टर को धमकी दी, जिस पर मामला दर्ज हुआ।
 

विज्ञापन
Compounder Booked for Stealing Doctor’s Fees Threatens When Confronted
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की फीस के 41 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में एक कंपाउंडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ने पहले रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन बाद में तकादा करने पर डॉक्टर को धमकी दी।
विज्ञापन


जयपुर हाउस स्थित बीएम मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर के संचालक डॉ. राजीव मोहन अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में महावीर सिंह सोनी (निवासी कर्मवीर नगर कॉलोनी, धनौली, मलपुरा) करीब 18 वर्षों से कार्यरत था। आरोपी कंपाउंडर और रिसेप्शनिस्ट दोनों का काम देखता था। उसने 3 और 4 सितंबर, 2025 को मरीजों से 3000 रुपये और 1400 रुपये ऑनलाइन लिए थे। यह रकम फर्म के खाते में दर्ज नहीं हुई। अगस्त और सितंबर 2025 के हिसाब की जांच करने पर कुल 41 हजार रुपये की कमी पाई गई।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल के अनुसार, आरोपी ने शुरुआत में रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि 15 जनवरी, 2026 को प्रताप नगर चौराहे पर जब उन्होंने महावीर से अपने रुपये मांगे, तो आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed