फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complete the construction of roads by December: Deputy CM

दिसंबर तक पूर्ण कराएं सड़क निर्माण कार्य: डिप्टी सीएम

Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction of roads by December: Deputy CM
मैनपुरी। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को करहल स्थित गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आगरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ दिसंबर तक पूर्ण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री हाथरस में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे थे। समीक्षा के दौरान मुख्य अभियंता संजीव भारद्वाज और अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग परवेज अहमद ने उन्हें कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मैनपुरी में मैनपुरी-कुसमरा मार्ग, मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। जल्द कार्य पूर्ण करने का प्रयास किए जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने हर हाल में 31 दिसंबर तक कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के आदेश दिए। उन्होंने गड्ढा मुक्ति अभियान की भी समीक्षा की, जिसमें 65 प्रतिशत प्रगति पाई। उन्होंने इस कार्य में तेेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed