{"_id":"69f90f4e3c5566deaf0e6056","slug":"complaint-lodged-against-illegal-vehicles-operating-from-agra-cantt-agra-news-c-364-1-ag11005-128489-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा कैंट से संचालित अवैध वाहनों की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा कैंट से संचालित अवैध वाहनों की शिकायत की
Tue, 05 May 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर से संचालित बाहरी और बिना पंजीकरण वाले ऑटो और चालकों के खिलाफ प्रीपेड ड्राइवर्स एकता यूनियन ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जीआरपी थाना प्रभारी से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। चालकों का कहना है कि इस प्रकार के अवैध वाहनों से उनके हित प्रभावित हो रहे हैं।
अध्यक्ष अहीर अब्बास ने बताया कि हाल के दिनों में कई अवैध ऑटो चालक भी परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यूनियन ने इस संबंध में सूची तैयार की है। इस सूची को जीआरपी को सौंप दिया गया है, जिससे अधिकृत वाहनों को ही प्रीपेड बूथ से संचालन की अनुमति दी जा सके।
महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि अन्य यूनियनों के पास यदि वैध चालक हैं, जिनके पास एनसीआर क्षेत्र के मान्य वाहन और लाइसेंस हैं, तो उन्हें भी सूचीबद्ध कर अनुमति दी जाए। इस मौके पर गबरू ठेकेदार, मजीद उस्मानी, नईम उस्मानी, सुरेंद्र शर्मा, साबिर, फिरोज खान आदि लोग मौजूद रहे।