{"_id":"601f9f318ebc3e74a938cc9d","slug":"complaint-in-nagar-nigam-by-agra-sarvam-setu-app-toll-free-number-control-room-set","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एक ही मोबाइल एप से सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट की शिकायतें होंगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एक ही मोबाइल एप से सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट की शिकायतें होंगी दर्ज
Sun, 07 Feb 2021 01:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा नगर निगम का टॉयलेट लोकेटर, पानी के लिए आगरा सर्वम सेतु, स्ट्रीट लाइट के लिए टोल फ्री नंबर और सफाई के लिए निगम का कंट्रोल रूम नंबर। इन सभी की जरूरत नहीं होगी। केवल एक मोबाइल एप के जरिए ही इन सभी शिकायतों को दर्ज कराया जा सकेगा। नगर निगम सफाई, पानी, नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्क, टॉयलेट लोकेटर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण समेत सभी सुविधाओं और शिकायतों के लिए इंटीग्रेटेड एप बना रहा है। यह अगले महीने तक लांच हो जाएगा। इसके जरिए नगर निगम क्षेत्र के 3.20 लाख घरों के लोग न केवल शिकायत कर पाएंगे, बल्कि शिकायत पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी देख पाएंगे।
आगरा: आर्केस्ट्रा में नौकरी का लालच देकर आदिवासी इलाकों से युवतियों की तस्करी, 11 गिरफ्तार
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि तकनीक के जरिए शहर की सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट समेत निर्माण कार्य की शिकायतों पर नए मोबाइल एप से नजर रखी जा सकेगी। निगम की वेबसाइट को नए रंगरूप में शुरू कर रहे नगर आयुक्त ने बताया कि नया मोबाइल एप अलग-अलग काम कर रहे 4-5 मोबाइल एप की जगह लेगा और इस पर नगर निगम से जुड़ी सभी तरह की शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। इससे अधिकारियों को शिकायतों का स्टेटस, उनका निस्तारण सीधे नजर आएगा। एप के जरिए शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का सर्वम सेतु नहीं हुआ लोकप्रिय
शहर में पानी की पाइपलाइन में लीकेज की शिकायतों के लिए कमिश्नर के आदेश पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने आगरा सर्वम सेतु मोबाइल एप लांच किया था। यह लोकप्रिय नहीं हुआ। चार महीने में महज 200 शिकायतें ही इस पर आई हैं। पाइपलाइन लीकेज, गंदा पानी आने की शिकायतों समेत नए कनेक्शन, बिल भुगतान समेत सभी जानकारियां भी इस एप में हैं, पर हर माह लगभग 50 शिकायतें ही इससे दर्ज हो रही हैं, जबकि जलकल विभाग हर दिन 15 से 20 लीकेज की मरम्मत और गंदे पानी की शिकायतें दूर कर रहा है। आगरा टॉयलेट लोकेटर भी लोगों तक नहीं पहुंच पाया।