फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint filed in court against sons and wife of former MLA Jagan Prasad Garg

आगरा: पूर्व विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटों और पत्नी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश, कोर्ट ने थाने से मांगी आख्या

Tue, 05 Apr 2022 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो आगरा। 
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 10:17 PM IST
सार

कोर्ट में पूर्व विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटों और पत्नी लक्ष्मी गर्ग के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया गया है। इसमें अमानत में खयानत सहित अन्य आरोप है।

विज्ञापन
Complaint filed in court against sons and wife of former MLA Jagan Prasad Garg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोर्ट में पूर्व विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटों सौरभ गर्ग, वैभव गर्ग और पत्नी लक्ष्मी गर्ग के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया गया है। इसमें अमानत में खयानत सहित अन्य आरोप है। कोर्ट ने थानाध्यक्ष लोहामंडी से आख्या मांगी है। ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित विजयश्री अपार्टमेंट निवासी अशोक कुमार मोदी ने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया। इसमें आरोप लगाया कि पूर्व विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आवश्यकता पड़ने पर नीरज डेयरी के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। विश्वास करते हुए उन्हें रुपये दे दिए। समय निकलने पर उन्होंने तगादा किया। इस पर उन्होंने नीरज डेयरी का एक चेक 11 अप्रैल 2019 को दे दिया।

विज्ञापन


इस पर उन्होंने चेक बैंक में जमा किया। मगर, वो 12 अप्रैल 2019 को बिना भुगतान वापस आ गया। 20 अप्रैल 2019 को वह पूर्व विधायक के बेटों सौरभ, वैभव और पत्नी लक्ष्मी गर्ग के पास गए। पूर्व विधायक की मृत्यु होने के कारण उन्होंने एक से डेढ़ साल में भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 25 अक्तूबर 2020 को रुपये मांगने पर गालीगलौज और अभद्रता की। धक्के मारकर भगा दिया। पीड़ित ने अपने अधिवक्ता राजेश यादव के माध्यम से परिवाद प्रस्तुत करने पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया सक्सेना ने संज्ञान आदेश पारित करने से पूर्व थानाध्यक्ष लोहामंडी से प्रकरण में आख्या तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed