फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint filed against eight people including Nayati chairperson Nira Radia in Agra

आगरा: नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया सहित आठ लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज, ये हैं आरोप

Thu, 07 Apr 2022 08:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 08:38 PM IST
सार

नयति मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन नीरा राडिया पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आरोप लगा है। इस मामले में नीरा राडिया समेत आठ लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Complaint filed against eight people including Nayati chairperson Nira Radia in Agra
नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में नयति मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन नीरा राडिया सहित आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्जुन ने वादी के बयान दर्ज करने के लिए पत्रावली पर 29 अप्रैल की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


मामले में नार्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित लेबोरेट्री स्टोर्स के प्रोपराइटर उत्कर्ष जैसवाल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया, निदेशक नरेंद्र सिंह, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. सागर तुतेजा, वरिष्ठ लेखाधिकारी सुनील, लेखाधिकारी बाल किशन चतुर्वेदी, वित्त निदेशक यतीश बहल, वित्तीय नियंत्रक हेमंत जावा पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

यह लगाया आरोप 

इसमें कहा गया कि उनकी फर्म से नयति मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (नयति मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित) नयति मेडिसिटी एनएच-2, मथुरा को समय-समय पर अस्पताल से संबंधित सामान सप्लाई किया जाता था, जिसका किस्तों में भुगतान किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में 26.85 लाख का भुगतान लंबित हो गया। इसके भुगतान के लिए कहा गया। मगर, सभी विपक्षी टालमटोल करते रहे। पदाधिकारियों से भी आग्रह किया। मगर, सभी ने चेयरपर्सन की पहुंच का हवाला दिया। गालीगलौज कर भगा दिया। 


पीड़ित ने अधिवक्ता रोहित अग्रवाल के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज कर वादी के बयान के लिए पत्रावली पर 29 अप्रैल की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed