फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   compition

कासगंज के नीरज दिल्ली में चुने गए मिस्टर दिल्ली

Tue, 05 Jan 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
compition
कासगंज। दिल्ली में आयोजित हुई मिस्टर दिल्ली ओपन चैंपियनशिप में प्रथम विजेता बने नीरज चक्रवर्ती - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के नीरज चक्रवर्ती दिल्ली में 3 जनवरी को आयोजित हुई मिस्टर दिल्ली ओपन चैंपियनशिप में मिस्टर दिल्ली चुने गए। नीरज की उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष है। नीरज पहले भी कई खिताब जीत चुके हैं। शहर के मोहल्ला नवाब गली बारियान निवासी राधेश्याम चक्रवर्ती के पुत्र नीरज चक्रवर्ती 2019 में मिस्टर अलीगढ़ की प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पंजाब में भी तीसरे स्थान पर रहे। अलीगंज में आयोजित प्रतियोगिता में वे मिस्टर अलीगंज चुने गए। दिल्ली में दिल्ली बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस स्पोर्ट एसोसिएशन की ओर से मिस्टर दिल्ली ओपन चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में मेट्रो स्टार होटल में किया गया।
विज्ञापन

इसमें 55 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग में नीरज चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें मिस्टर दिल्ली चुना गया। नीरज चक्रवर्ती ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से लगातार बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा की तैयारी में जुटे हैं। बॉडी बिल्डिंग उन्हें बेहद पसंद हैं। परिवार के लोग उनका पूरा सहयोग करते हैं। नीरज की सफलता पर पिता राधेश्याम चक्रवर्ती, मां रामा देवी, कोच ललित कुमार, भाई विनय चक्रवर्ती, संजय चक्रवर्ती, भाभी ज्योति चक्रवर्ती, शिवानी चक्रवर्ती व बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के पंकज, फिरोज, वरूण, अंकित, आयुष, दीपू आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed