फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Competition to bring voters

मतदाताओं को लाने की रही होड़

Tue, 20 Apr 2021 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Competition to bring voters
मैनपुरी। पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों और समर्थकों में सुबह से ही उत्साह दिखा। घरों से मतदान केंद्रों तक मतदाताओं को लानेे की होड़ लगी रही। प्रत्याशियों ने अपने वाहनों से मतदाताओं को घरों से मतदान केंद्र तक बुलाया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा जोर प्रधान पद के प्रत्याशी पर रहा है। प्रधान पद को लेकर हर ग्रामसभा में मारामारी की स्थिति रही है। प्रधान पद के प्रत्याशी और उनकेे समर्थकों का सबसे ज्यादा जोर मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने में रहा।
विज्ञापन

मतदान केंद्र तक मतदाताओं को लाने के लिए प्रत्याशियों ने निजी वाहनों का जमकर प्रयोग किया। प्रत्याशियों के प्रबल समर्थक तो उनके वाहनों से मतदान केंद्र तक पहुंचे। लेकिन कई मतदाताओं ने प्रत्याशियों के वाहनों से दूरी बनाई। दोपहर में तेज धूप होने पर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या कम होने पर बुजुर्ग और महिला मतदाताओं को घरों से मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। मतदान करने के बाद उनको घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed