{"_id":"64ef127f219e40fb6f07e678","slug":"companies-dug-two-hundred-fifty-km-long-road-and-left-them-like-this-in-agra-people-are-facing-problems-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 250 किमी लंबी सड़कें खोदकर ऐसे ही छोड़ दीं, जुर्माना लगा न जब्त हुआ सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 250 किमी लंबी सड़कें खोदकर ऐसे ही छोड़ दीं, जुर्माना लगा न जब्त हुआ सामान
Wed, 30 Aug 2023 03:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Aug 2023 03:39 PM IST
सार
आगरा में 250 किमी लंबी सड़कें खोदकर कंपनियों ने ऐसे ही छोड़ दीं। इसके बाद उन पर न जुर्माना लगा और न सामान जब्त हुआ।
विज्ञापन
Agra News: बारिश के बीच जल निगम द्वारा खोदी गई अमर विहार रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मानसून के दौरान शहर में सड़कों की खुदाई पर रोक के बाद भी 250 किमी लंबी सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इसमें टेलीकॉम कंपनियों के साथ ग्रीन गैस ने हॉरिजोंटल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (एचडीडी) शामिल हैं।
विज्ञापन
दयालबाग से लेकर शास्त्रीपुरम और वायु विहार से लेकर ट्रांसयमुना, राजेश्वर मंदिर तक की सड़कों पर फाइबर केबिल और गैस लाइनें बिछाने के लिए छोटे-छोटे गड्ढे छोड़ दिए हैं, जिनके लिए नगर निगम ने किसी एक कंपनी पर भी जुर्माना नहीं लगाया है। पश्चिमपुरी में नई बनी सड़कों को टेलीकॉम कंपनियों ने छलनी कर दिया है, पर निगम के इंजीनियर न काम रुकवा सके, न सामान ही जब्त कर पाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सेल्यूलॉइड टेप से बनाया फिंगर प्रिंट: 3 स्टेप में दिया चकमा, BSF परीक्षा में लगाई सेंध; खुलासा हुआ तो उड़े होश
विज्ञापन
20 हजार के लालच में चुप बैठ रहे इंजीनियर
मानसून में जुलाई से सितंबर के बीच नगर निगम सड़कों की खुदाई की अनुमति नहीं देता। फिर भी रात के अंधेरे में पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, दयालबाग, शाहगंज समेत शहर में जगह-जगह टेलीकॉम कंपनियों की ओर से सड़कों की खुदाई जारी है। पूर्व पार्षद शिरोमणि सिंह का आरोप है कि मानसून में खुदाई के लिए नगर निगम के इंजीनियर 20 रुपये मीटर यानी 20 हजार रुपये प्रति किमी खुदाई के लिए वसूलते हैं।हर जोन में कंपनियों की खुदाई पर इसीलिए निगम के इंजीनियर अपने आंख कान बंद किए रखते हैं। पूर्व पार्षद राहुल चौधरी के मुताबिक इमरजेंसी के काम के लिए वह अनुमति इस तरह देते हैं कि एक ही अनुमति को बार-बार कई जगह दिखाया जा सके। इस तरह पूरे शहर में खुदाई करते हैं।
यह भी पढ़ेंः- Agra: सीएम योगी ने फिक्की सम्मेलन में की आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक की चर्चा, जानें इसकी पूरी कहानी
सर्वे न करने पर इंजीनियरों को नोटिस
नगर निगम के इंजीनियरों को दो सप्ताह पहले नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सड़कों के गड्ढे और रोड कटिंग की रिपोर्ट देने के लिए कहा था, लेकिन दो सप्ताह में नगर निगम के एक भी इंजीनियर ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। यह लापरवाही और अनुशासनहीनता तब है।जब कमिश्नर रितु माहेश्वरी सड़कों के गड्ढे, खुदाई को लेकर नाराज हैं और जलनिगम के इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे चुकी हैं। मंगलवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने चारों जोन के इंजीनियरों को सर्वे रिपोर्ट दाखिल न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
रोड कटिंग के मामले में एक भी इंजीनियर ने सर्वे नहीं किया है, न रिपोर्ट सौंपी है। रोड कटिंग की शिकायतें हैं, पर कार्रवाई और मॉनीटरिंग इन्हीं इंजीनियरों को करनी है। मेरे पास उन्होंने कोई रिकार्ड नहीं भेजा है। इसीलिए उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। -बीएल गुप्ता, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
आंकड़े एक नजर में-
- 2500 किमी लंबी है ग्रीन गैस की लाइन
- 30 किमी खुदाई हाल में ही की गई
- 10 किमी लंबी सड़कें जलनिगम की बाकी
- 18 किमी लंबी सड़कें विश्व बैंक इकाई की बाकी
- 100 किमी लंबी सड़कें एयरटेल ने खोदीं
- 100 किमी लंबी सड़कें रिलायंस जिओ ने खोदीं