फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commuters stuck in traffic jams for hours on MG Road; motorists distressed by the humid weather.

Agra News: एमजी रोड पर घंटों जाम में फंसे लोग, उमस में बेहाल हुए वाहन चालक

Sun, 05 Jul 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Commuters stuck in traffic jams for hours on MG Road; motorists distressed by the humid weather.
आगरा। टीईटी के दौरान परीक्षार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों ने एमजी रोड को कार की पार्किंग बना दिया। इसकेे कारण सुबह से ही जाम के हालात पैदा हो गए। जाम में फंसकर दोपहिया वाहन सवारों के पसीने छूट गए। लोगों को एमजी रोड से निकलने में एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग गया। इस दौरान यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आईं।
विज्ञापन

शनिवार को टीईटी का तीसरा दिन था। शनिवार की सुबह 9 बजे से ही परीक्षार्थियों और उनके साथ आए परिजन ने एमजी रोड पर वाहन पार्क करना शुरू कर दिए। सेंट जोंस चौराहे से लेकर सुभाष पार्क तक सड़क पर ही कारें पार्क कर दीं। कुछ स्थानों पर एक साथ दो कारें खड़ी कर चले गए। नालबंद चौराहे पर प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था की थी। सुबह ही पार्किंग में जगह नहीं बची थी। लोगों ने कारों को सड़क पर ही पार्क कर दिया। मेट्रों की बेरीकेडिंग के चलते रोड पहले ही संकरा है। दर्जनों कारों के एमजी रोड पर खड़े होने से हालात बिगड़ गए। सुबह से ही वाहन रेंगकर निकलने लगे। दोपहर 12 बजे के करीब सिटी बसों की संख्या भी बढ़ गई। इससे हालात बिगड़ गए। रावली पर मेट्राे कार्य के चलते साईं की तकिया तक वाहनों की कतार लगी थी। एमजी रोड पर साईं की तकिया से भगवान टॉकीज तक पहुंचने में लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक परेशान हुए। नालबंद से सेंट जोंस के बीच वाहनों के धुएं से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। यातायात पुलिस ने सड़क पर वाहन खड़े करने वालों को लाउडस्पीकर से चेतावनी देकर वाहन हटवाए। शाम 5 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed