{"_id":"6734ffe5152e959d760d2f24","slug":"commotion-over-fertiliser-farmers-hand-broken-in-scuffle-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127104-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाद के लिए हंगामा, धक्कामुक्की में किसान का हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाद के लिए हंगामा, धक्कामुक्की में किसान का हाथ टूटा
Thu, 14 Nov 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहर में राधा रमन रोड स्थित क्रय विक्रय समिति पर डीएपी के लिए रात में लगी किसानों की लाइन। संवाद
- फोटो : शहर में राधा रमन रोड स्थित क्रय विक्रय समिति पर डीएपी के लिए रात में लगी किसानों की लाइन। संवाद
मैनपुरी। खाद के लिए मारामारी के बीच खाद सिर्फ सिफारिश वालों को मिल पा रही है। बुधवार को औंग स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे एक किसान का धक्का मुक्की में हाथ टूट (हाथ में फ्रेक्चर) गया। मौके पर पहुंची पुलिस किसान को उपचार के लिए ले गई। हंगामे के बीच केंद्र का ताला तक नहीं खुला। किसानों को निराश ही वापस लौटना पड़ा।
खेत में फसल की बुवाई के बाद खाद की जरूरत के कारण किसान खाद के लिए घंटों लाइन में लगकर पसीना बहा रहा है। इसके बाद भी निराशा ही हाथ लग रही है। ये हाल सिर्फ एक जगह का नहीं बल्कि जिले में संचालित अधिकतर सहकारी समितियों पर देखने को मिल रहा है। खाद की किल्लत सड़कों पर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रही है। प्रशासन भी खाद की उपलब्धता को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है। केंद्रों पर सक्रिय दलालों के आगे सब बेबस से नजर आ रहे हैं। हकीकत ये है कि पहले खाद उन्हें मिलती है जिनकी सिफारिश होती है। इसके बाद अगर नंबर आ भी जाए तो लाइन में लग कर धक्के खाना पड़ता है। विकासखंड जागीर क्षेत्र के औंग स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी आने की सूचना के बाद सुबह से किसानों की भीड़ जुट गई थी। लेकिन वहां खाद नहीं मिल सकी। किसान समिति भंडारण कक्ष में लगे ताले को पूरे दिन देखते रहे। इस बीच ताला खुलने की अफवाह से ही किसानों में हलचल मच गई। धक्का-मुक्की के बीच गांव गपचारिया निवासी किसान फलाने सिंह गिर गए और उनका हाथ टूट गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद यूपी 112 के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि सुबह शाम अपने चहेतों को खाद दी जाती है। लेकिन जरूरत वाले किसानों को निराश ही वापस लौटना पड़ता है। किसानों ने जिलाधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में खाद वितरण कराने की मांग की। मांग करने वालों में किसान जयवीर सिंह, अंगद सिंह, उदयवीर, जोर सिंह, बाबूराम, महेश बाबू, शिववीर यादव, मलिखान सिंह, अनूप कुमार, सियाराम, विपिन कुमार आदि शामिल थे।
नायब तहसीलदार ने वितरित कराई खाद
मैनपुरी। शहर के राधारमन रोड स्थित क्रय केंद्र पर खाद को लेकर बुधवार को मारामारी रही। यहां भीड़ की सूचना पर नायब तहसीलदार शौर्य राठौर मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया। संवाद