फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   committee investigated collapse of roads in Dayalbagh in Agra

Agra: दयालबाग की सड़कें धंसने की कमेटी ने की जांच, 28 लाख से नगर निगम ने बनाई थी नाले की दीवार

Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
सार

ताजनगरी में दयालबाग की सड़कें धंसने की कमेटी ने जांच की। 28 लाख से नगर निगम ने नाले की दीवार बनाई थी। कमेटी मंडलायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
committee investigated collapse of roads in Dayalbagh in Agra
बारिश में बैनारा फैक्ट्री के पास के नाले की दीवार ढह गई - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के दयालबाग में दो साल में 22 बार धंस चुकी सड़कों के मामले में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जांच कमेटी का गठन किया है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की शिकायत पर मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई। कमेटी ने मंगलवार को दयालबाग की सड़कों का निरीक्षण किया। सड़कों के धंसने की वजह जानी। कमेटी मंडलायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


दयालबाग की सड़कें धंसने के मामले में बनी कमेटी में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर, नगर निगम के चीफ इंजीनियर, जलकल महाप्रबंधक, जलनिगम के अभियंता, वीएटेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर शामिल किए गए हैं। पांच सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद भरत शर्मा ने उन सड़कों का निरीक्षण कराया, जहां पर लगातार गड्ढे हो रहे हैं। 
विज्ञापन


दो साल से धंस रहीं सड़कों के कारण कई जगह गड्ढ़े हो चुके हैं। यहां जल निगम ने सीवर और पानी की पाइप लाइन बिछाई थी। पार्षद ने टीम को बताया कि सीवर लाइन लीक होने के कारण सड़कें धंस रही हैं। यहां की मिट़्टी रेतीली है। यमुना नदी के पास का हिस्सा होने के कारण लीकेज में मिट्टी गिरने लगती है, जिससे चंद मिनटों में ही बड़ा गड्ढा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से ढह गई नाले की दीवार

बोदला में बैनारा फैक्टरी के पास दो साल से नाले की दीवार टूटी थी। उसकी मरम्मत का काम नगर निगम ने हाल में ही कराया है। इसके सामने की दीवार मंगलवार की बारिश में ढह गई। करीब 40 फीट लंबी दीवार नाले में गिर पड़ी। इससे बहाव में ही रुकावट आई है। स्थानीय के.के भारद्वाज ने बताया कि 28 लाख रुपये की लागत से इस नाले की दीवार नगर निगम ने बनाई थी। अभी 15 दिन पूर्व महापौर के नाम का पत्थर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed