फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commissioner's Employee Found Corona Infected Office Sealed By Health Department

Corona In Agra: प्रशासनिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, मंडलायुक्त कार्यालय सील

Tue, 18 Aug 2020 01:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 Aug 2020 01:09 PM IST
सार

सीएमओ आरसी पांडेय ने बताया कि मंडलायुक्त कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है

विज्ञापन
Commissioner's Employee Found Corona Infected Office Sealed By Health Department
आगरा मंडलायुक्त कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी के कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर मंगलवार सुबह आगरा के मण्डलायुक्त कार्यालय को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। गेट पर ताला लटका है। बाकी स्टाफ ने खुद को क्वारन्टीन कर लिया है। 
विज्ञापन


सीएमओ आरसी पांडेय ने बताया कि मंडलायुक्त कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कार्यालय 48 घंटे के लिए सील रहेगा। इससे पहले कमिश्नर की मां, पिता और बहन समेत आठ लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राहत: कोरोना संक्रमण से मृत्युदर में आई कमी, 17 दिनों में हुई चार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कमिश्नर की मां व पिता दोनों स्वास्थ्य हैं। नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। कमिश्नर कैम्प ऑफिस पर काम करने वाले दो लिपिक भी पिछले सप्ताह से संक्रमित हैं। कमिश्नर की रिपोर्ट नेगिटिव आई थी। वह व उनकी पत्नी और बच्चे एक होटल में क्वारन्टीन हैं।

सोमवार को पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा की पत्नी माया देवी (67) की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। नौ अगस्त से सिकंदरा स्थित प्रभा हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में परेशानी होने पर उनकी जांच कराई गई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। 

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद माया देवी का उपचार प्राइवेट कोविड सेंटर में चल रहा था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उधर, शमसाबाद रोड निवासी छोटेलाल वर्मा ने बताया कि उनके बेटे और चालक भी संक्रमित हैं, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं हैं, हालत ठीक है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को 35 कोरोना मरीज और मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2353 हो गया है। 35 ही मरीज डिस्चार्ज भी हुए। अब तक कुल 1927 मरीज ठीक हो चुके हैं। 322 मरीजों का उपचार चल रहा है, इनमें 200 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। सोमवार तक जिले में 81731 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। शहर और देहात में 155 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed