{"_id":"5c5c3f85bdec22736436a96b","slug":"commissioner-launched-the-chalo-app-for-city-buses-in-agra-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस एप को कर लिया डाउनलोड तो नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, ये हैं खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एप को कर लिया डाउनलोड तो नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, ये हैं खूबियां
Thu, 07 Feb 2019 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा और मथुरा में संचालित महानगर बसों की लोकेशन अब मोबाइल से पता चल जाएगी। बस स्टाप पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने ‘चलो एप’ को लांच किया है। आगरा और मथुरा में 230 बसें संचालित की जा रही हैं।
एमजी रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने बताया कि सिटी ट्रांसपोर्ट को और सुविधाजनक बनाने की दृष्टि से इस एप को लांच किया गया है। यात्री अपने मोबाइल पर इस एप को प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।
महानगर बस सेवा के एमडी आरबीएल शर्मा ने बताया कि एप की अवधारणा अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड (यूएमटीसी) और सिटी बस प्रशासन ने मिलकर तैयार की। इसमें सभी बसों को जीपीएस से लैस किया गया है। इसमें बसों की पोजिशन जान सकेंगे। इस मौके पर रोडवेज के आरएम मनोज त्रिवेदी, आरटीओ अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos
यात्रियों को यह सुविधा देगा एप
- महानगर बसों का वास्तविक आगमन समय जानने में।
- किस रूट पर कितना किराया है, किस रूट पर कहां बस स्टाप है।
- बसों की लाइव पोजिशन को जीपीएस मैप पर ट्रैक करने में।
- नजदीकी बस स्टापों का पता लगाने में मदद करेगा।
170 में से दौड़ती हैं महज 70-80 बसें
महानगर में दस रूटों पर पूरे दिन में 70 से 80 बसें ही निकलती हैं। महानगर प्रशासन ने महिलाओं के लिए संचालित सखी बस सेवा को भी बंद कर दिया है। ऐसे में महिलाओं के लिए बायीं ओर की सीट रिजर्व रखने का नियम बनाया था, लेकिन यह नियम भी प्रभावी नहीं हुआ है। लोग घंटों तक बस स्टैंडों पर इंतजार करते हैं।