फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commissioner Amit Gupta reviewed the development works in the agra division

Agra: कमिश्नर ने पाइपलाइन के कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी, डीएम-सीडीओ को दिए जांच के निर्देश

Tue, 11 Oct 2022 09:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 09:35 PM IST
सार

कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि घटिया पाइपलाइन के प्रयोग से दिक्कत आ रही है। मानकों का पालन नहीं हो रहा। डीएम व सीडीओ स्वयं कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करें। 

विज्ञापन
Commissioner Amit Gupta reviewed the development works in the agra division
कमिश्नर ने की विकास कार्यों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता ने मंगलवार को मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आगरा में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइनों में बार-बार लीकेज होने पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम व सीडीओ को मौका मुआयना करने, मानक जांचने और गड़बड़ियां मिलने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
शहर में गंगाजल की आपूर्ति के लिए घरों में कनेक्शन का कार्य चल रहा है। बैठक में कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत पर कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि घटिया पाइपलाइन के प्रयोग से दिक्कत आ रही है। मानकों का पालन नहीं हो रहा। डीएम व सीडीओ स्वयं कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करें। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को नोटिस दें, जुर्माना लगाएं, भुगतान में कटौती करें। गंभीर अनियमितता मिलने पर एफआईआर कराएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। 50 लाख से अधिक लागत के कार्यों में सेतु निगम द्वारा एनएच-2 से एनएच-3 को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे आरओबी की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि वन भूमि के लिए प्रस्ताव भेजा है। कमिश्नर ने इस संबंध में जल्द कार्य शुरू कराने के लिए डीएम आगरा को रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर कार्यों में न उड़े धूल

शहर के वेस्टर्न जोन में चल रहे सीवर कार्यों की समीक्षा के दौरान जल निगम मुख्य अभियंता ने बताया कि अब तक 149 किमी सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। 14,300 घरों में सीवर कनेक्शन किए हैं। एक सीवेज पंपिंग स्टेशन का कार्य चल रहा है। कमिश्नर ने कहा कार्य स्थल पर धूल, मिट्टी नहीं उड़नी चाहिए। 

लॉटरी से करें आवास आवंटन

शास्त्रीपुरम योजना में बने दुर्बल आय वर्ग के भवनों में लाटरी के माध्यम से आवंटन के निर्देश एडीए व डूडा को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कब्जा देने में पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही बजट व अन्य कारणों से अटकी योजनाओं में आ रही योजनाओं को संबंधित विभाग जल्द दूर कराएं। बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर डीएसटीओ मथुरा को चेतावनी नोटिस दिया है। 

आठ परियोजनाओं की नहीं आई रिपोर्ट

बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की आठ योजनाओं की आगरा, मथुरा व फिरोजाबाद के नगरायुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके। कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक में तीनों नगरायुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

ये भी दिए निर्देश

- आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति खराब है। तीनों जिलों के सीएमओ को चेतावनी दी गई।
- दिव्यांग बच्चों को कैंप लगाकर चिह्नित करें, उनका स्कूलों व आंगनबाड़ी में दाखिला कराएं।
- सर्दियों में प्रदूषण बढ़ेगा, इसके लिए अभी से निरीक्षण टीमें बनाएं, कूड़ा न जलने दिया जाए।
- निर्माण स्थलों पर प्रदूषण मानकों का पालन हो, नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।
- 15 साल पुराने सभी वाहनों पर रोक लगाएं, आरटीओ विभाग प्रवर्तन कार्य में तेजी लाए।

परिवार नियोजन में मैनपुरी अव्वल 

परिवार नियोजन में मैनपुरी अव्वल रहा। आगरा की स्थित खराब रही। पीएम आयुष्मान योजना के तहत कमिश्नर अमित गुप्ता ने गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। आगरा में 40.85 फीसदी, फिरोजाबाद में 53 फीसदी, मथुरा में 57 और मैनपुरी में 36 फीसदी ऐसे परिवार हैं, जिनमें एक भी गोल्डन कार्ड नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed