फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commissioner along with DM visited flood areas to know condition In Agra

Flood In Agra: डीएम के साथ कमिश्नर ने बाढ़ क्षेत्रों का जाना हाल, किरावली SDM ने प्रभावित गांवों का किया भ्रमण

Wed, 19 Jul 2023 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 05:07 PM IST
सार

Flood In Agra: डीएम के साथ कमिश्नर ने बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करके हाल जाना। इसके अलावा किरावली SDM ने क्षेत्र में प्रभावित गांवों का भ्रमण करके बाढ़ का जायजा लिया। 

विज्ञापन
commissioner along with DM visited flood areas to know condition In Agra
Flood In Agra: डीएम के साथ कमिश्नर ने बाढ़ क्षेत्रों का जाना हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना में उफान से कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति है। ताजमहल के महताब बाग, दशहरा घाट और बेबी ताज सहित कई स्मारक जलमग्न हो गए हैं। बुधवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने डीएम नवनीत सिंह चहल के साथ बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ताजमहल के पार्श्व में बाढ़ का जायजा लिया। साथ ही हाथी घाट पर जल निकासी की स्थिति को जाना। 

विज्ञापन


इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि जहां जलभराव है, वहां पंप लगाकर पानी निकासी सुनिश्चित करें। प्रभावित क्षेत्रों में दवा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं। उन्होंने  समुचित साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवा वितरित करने को निर्देशित किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बाढ़ चौकियों पर समस्त जरूरी व्यवस्था सुचारू रखने तथा राहत शिविरों को सक्रिय रखने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, वहां जल निकासी का काम किया जा रहा है। राहत शिविर व बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP: रात में खाना खाते समय आया फोन...अड्डे पर आओ, थाली छोड़ चला गया; सुबह इस हाल में मिला शव, देखकर कांप गई रूह
 

commissioner along with DM visited flood areas to know condition In Agra
Flood In Agra: किरावली SDM ने प्रभावित गांवों का किया भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा किरावली तहसील क्षेत्र में भी बाढ़ से कई गांव प्रभावित हैं। बुधवार को एसडीएम अनुज नेहरा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। वहां स्थिति को जाना। यमुना में उफान से पश्चिमायी, रेणुका धाम, शनि मंदिर एवं नगला मन्नचोदरी समेत किनारे के गांवों में यमुना के जलस्तर का निरीक्षण किया। लोगों की मदद के लिए शुरू किए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करके व्यनस्थाओं को परखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed