फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commissioner Agra Division Amit Gupta

जलनिकासी के कराएं बेहतर इंतजाम

Mon, 01 Nov 2021 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Commissioner Agra Division Amit Gupta
मैनपुरी। आयुक्त (आगरा मंडल) अमित गुप्ता ने सोमवार को विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम ललूपुरा का निरीक्षण किया। बीडीओ से कहा कि गांव में सफाई और जलनिकासी के बेहतर प्रबंध नहीं हैं। जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने टीम लगाकर पूरे गांव की सफाई कराने और जलनिकासी के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को समय से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए। बच्चों की उपस्थिति का ध्यान रखा जाए। बच्चों से संवाद करके भोजन के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित कनिष्क कॉस्मेटिक जनरल स्टोर की संचालिका अनीता से अन्य महिलाओं को भी समूह से जोड़कर स्वावलंबी बनाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी अशोक कुमार राय, सीडीओ विनोद कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त शशि मौली मिश्र, एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम भोगांव राज नारायण त्रिपाठी, उप निदेशक संख्यिकी नवीन चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक केके सिंह, बीएसए कमल कुमार, डीपीआरओ स्वामीदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुखार प्रभावित गांवों में चलाएं सफाई अभियान
मैनपुरी। आयुक्त अमित गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि प्रत्येक विकासखंड के कम से कम पांच ऐसे गांव जहां बुखार का प्रकोप है वहां तीन दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। प्रत्येक नाली में एंटीलार्वा का छिड़काव हो। बीडीओ सफाई व्यवस्था देखें। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र से ज्वर पीड़ित व्यक्तियों के 10 सैंपल प्रतिदिन जिला चिकित्सालय मे एलाईंजा जांच के लिए भेजें। ऐसे बच्चे जिनके मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है, उनके प्राथमिकता पर राशन कार्ड बनाए जाएं। उनका कस्तूरबा गांधी, आश्रम पद्धति विद्यालय में एडमिशन कराया जाए, संचालित योजनाओं का लाभ तत्काल मुहैया कराया जाए, सर्वोच्च प्राथमिकता पर आधार कार्ड बनाए जाएं। गो संरक्षण केंद्रों का निरीक्षण करें।
-----
ईओ करहल को चेतावनी जारी करने के निर्देश
मैनपुरी। आयुक्त ने नगर पंचायत करहल के मोहल्ला बाग वृंदावन, सराय भटेला का निरीक्षण किया। नालियों में गंदगी, जलभराव, नियमित फागिंग न कराने पर अधिशासी अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था सुधारी जाए। सराय भटेला में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाए। नालियों, नालों से कूड़ा निकालकर सड़क पर न डाला जाए। कूड़े का तत्काल उठान कराया जाए। सलामत खां, जलालुद्दीन, जमील कादरी ने मोहल्ले में दवा का छिड़काव नहीं होने, सफाई नहीं होने की शिकायत की। आयुक्त ने कहा कि यदि व्यवस्था में एक सप्ताह में सुधार न हुआ तो ईओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी। सीएचसी का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

----
कम मिली मोटाई, जांच के निर्देश
मैनपुरी। मंडलायुक्त ने सैनिक स्कूल, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माणाधीन हॉस्टल में कई स्थानों पर प्लास्टर को खुदवाकर देखा, डीपीआर में प्लास्टर 12 एमएम दर्शाने पर मौके पर उसकी मोटाई कम मिली। इस पर अधीक्षण अभियंता लोकनिर्माण को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण परवेज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed