{"_id":"5da0bff68ebc3e93d96596d8","slug":"commissinor-dm-kasganj-kasganj-news-agr410147857","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में एकाउंटेंट ने बीयर पी तो कमिश्नर ने ये दी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में एकाउंटेंट ने बीयर पी तो कमिश्नर ने ये दी सजा
विज्ञापन
कासगंज के सोरों विकास खंड कार्यालय में निरीक्षण करते कमिश्नर
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को सोरों विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण कर जन समस्याओं के निस्तारण की स्थिति को जाना। एक पखवाड़े पूर्व विकासखंड कार्यालय में बीयर पीने के आरोपी एकाउंटेंट को तत्काल कार्यालय से हटाने के निर्देश दिए
उन्होंने योजनाओं की जानकारी के लिए विकासखंड कार्यालयों में पूछताछ केंद्र बनवाएं को कहा ताकि जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ ही लाभ भी मिल सके।
मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने निरीक्षण के दौरान शिकायत रजिस्टर, जनता दर्शन, मुख्यमंत्री संदर्भ व संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों व उनके निस्तारण के रजिस्टरों को चेक किए। इसमें शौचालय, आवास की मांग व राशन डीलर से संबंधित शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की तिथि भी लिखी जाएं। कार्य हुआ या नहीं इसकी पुष्टि भी की जाए। आफिस में बीयर पीने वाले कर्मचारी को तत्काल हटाएं और सख्त हिदायत दी कि ऐसा आगे कोेई मामला आया तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल और पशु चिकित्सालयों का भी नियमित निरीक्षण कराएं जिससे ठीक से इलाज मिले। निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करें। विद्यालयों में सहजन के पौधे लगवाऐ। खराब ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं को ठीक कराएं। राजस्व वसूली कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कस्तूरबा विद्यालयों में कंबलों आदि की व्यवस्था कराएं। ग्राम पंचायतों में जन्म मृत्यु रजिस्टरों एवं कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन रखा जाए। इस दौरान डीएम सीपी सिंह, एडीएम योगेंद्र कुमार, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।