फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commissiner unsetisfied with staff

पांच साल में खतौनी में नाम दर्ज न होने पर मंडलायुक्त ने जताई नारजगी

Mon, 22 Feb 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
commissiner unsetisfied with staff
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सहावर के ग्राम नगला नैनसुख के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जनचैपाल में ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान एक ग्रामीण ने पांच साल में खतौनी में नाम दर्ज न होने की समस्या बताए जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि वृद्घावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लिए गांव में कैंप लगाकर आवेदन लिए जाएं। गांव का रास्ता खराब है, उसमें मनरेगा से मिट्टी डलवाकर ठीक कराएं। उन्होंने गांव की आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षकों की उपस्थिति, राशन वितरण, विद्युत उपलब्धता, मनरेगा कार्य सहित समस्त योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों से प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि बंबे की ढाल खराब है, इससे पानी पूरा नहीं आ पाता। उन्होंने इसे शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनचौपाल में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए रामायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने नमामि गंगे परियोजना के कलेंडर का किया अनावरण
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश यूपी डास्क द्वारा नमामि गंगे के अंतर्गत लगाए गए कृषि विविधीकरण परियोजना स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों के कलेंडर का भी अनावरण किया। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जिले के 34 गंगा गांवों में कराई जा रही जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। जिला परियोजना समन्वयक संजीव कुमार शुक्ला ने नमामि गंगे योजना के 2588 कृषकों को पीजीएस प्रमाणित होने की जानकारी दी। जिला प्रभारी राजीव दीक्षित ने ग्राम मौजमपुर हुसैनपुर के कृषक कमरूद्दीन द्वारा स्टाल में लगाये गये जैविक उत्पादों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed