{"_id":"68fbcb07fafcb3018e04fc79","slug":"commercial-superintendent-and-contract-workers-were-selling-tickets-in-black-kasganj-news-c-175-1-agr1054-138697-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ब्लैक में टिकट बेच रहे थे वाणिज्य अधीक्षक और संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ब्लैक में टिकट बेच रहे थे वाणिज्य अधीक्षक और संविदा कर्मी
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर सीआईबी (कॉमर्शियल इंस्पेक्शन ब्रांच) और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने रेलवे के टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप में वाणिज्य अधीक्षक और एक संविदा कर्मी को पकड़ा है। टीम ने मौके से कई टिकट व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरपीएफ पोस्ट पर दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीआईबी व आरपीएफ को सूचना मिली थी कि गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुछ रेल कर्मी टिकटों की कालाबाजारी में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान वाणिज्य अधीक्षक राजेंद्र सिंह तोमर निवासी टीए 50 फेज-2 उपासना इन्क्लेव पंडितवाड़ी थाना बसन्त बिहार जिला देहरादून और संविदा कर्मचारी गौरव कुमार निवासी नगला फुलु पटियाली रंगे हाथ टिकट ब्लैक में बेचते हुए गिरफ्तार हुए। सीआईबी प्रभारी इज्जतनगर वीरेंद्र कुमार और आरपीएफ निरीक्षक नरेश कुमार मीना ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपी पहले कम दूरी व कम कीमत की टिकट बनने की कमांड सिस्टम में देते थे। फिर प्रिंटर को बंद कर ब्लैंक टिकट निकाल लेते थे। इसके बाद ब्लैंक टिकट पर प्रिंटर की मदद से लंबी दूरी और अधिक कीमत की टिकट बनाकर यात्रियों को बेच देते थे। आरोपियों के पास से 15 फर्जी अनारक्षित टिकट और 2290 रुपये बरामद हुए हैं। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि आरोपी लंबी दूरी की टिकट बनाकर कई दिनों से ब्लैक में बेच रहे थे। रेलवे को राजस्व का चूना लगा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।