{"_id":"62bec30e4240e326f7091b74","slug":"commercial-gas-cylinder-price-reduced-by-rs-191-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commercial Cylinder: व्यावसायिक गैस सिलिंडर 191 रुपये हुआ सस्ता, जानें आगरा में अब क्या है नई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Commercial Cylinder: व्यावसायिक गैस सिलिंडर 191 रुपये हुआ सस्ता, जानें आगरा में अब क्या है नई कीमत
Fri, 01 Jul 2022 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:19 PM IST
सार
व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है, इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के बीच व्यावसायिक सिलिंडर के दाम कम कर दिए हैं। इस पर 191.50 रुपये की कटौती हुई है। दो महीने में व्यावसायिक सिलिंडर पर 326 रुपये कम हुए हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर अब 2070.50 रुपये का मिलेगा। जून में इसकी कीमत 2262 रुपये थी। बीते महीने भी 135 रुपये कम हुए थे।
विज्ञापन
ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित न बताया कि जिले में 130 से अधिक गैस एजेंसी हैं और इन पर हर महीने करीब 30 हजार से अधिक व्यावसायिक सिलिंडर की बिक्री होती है। कीमत कम होने से होटल-रेस्टोरेंट संचालक और व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की ये है कीमत
22 मई को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद से तेल कंपनियों ने दाम में वृद्धि नहीं की है, जिससे आम जनता को सीधे तौर महंगाई से कुछ हद तक राहत मिली है। एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद आज आगरा में पेट्रोल 96.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।