फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   collision between staff and pateint alies

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तीमारदार ने कर्मचारी को पीटा

Mon, 21 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
collision between staff and pateint alies
-जिला अस्पताल में आरोपी तीमारदार को दबोचते कर्मचारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार की रात कार्यरत एक कर्मचारी को तीमारदार ने पीट दिया। इस पर कर्मचारी एकत्रित होकर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सोमवार को आरोपी अपने मरीज को लेकर जिला अस्पताल में फिर पहुंचा था।
विज्ञापन

इस पर कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया और पकड़कर फोन से पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर दे दी है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रविवार रात करीब 10 बजे मरीजों की संख्या अधिक हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच यहां तैनात ओटी टेक्नीशियन अभिषेक कुमार ने तीमारदारों से बाहर जाने को कहा। इस पर एक मरीज के साथ आए तीमारदार से उसकी नोकझोंक हो गई। पीड़ित के अनुसार तीमारदार ने उसके साथ मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने एकजुट होकर आरोपी को पकड़कर रात में ही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी उसे कोतवाली लेकर जाते इससे पहले ही वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे वह फिर से अपने बीमार मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। रात में तैनात ओटी टेक्नीशियन की ड्यूटी दिन में भी थी। उसने उसे पहचान लिया और अपने साथियों को एकत्रित कर उसे पकड़ लिया। पुलिस बुलाई गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ओटी टेक्नीशियन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
सिपाही ने दिखाई सतर्कता नहीं तो बिगड़ जाता माहौल
जिला अस्पताल में सोमवार को दिन के समय जैसे ही आरोपी तीमारदार अपने मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा वैसे ही यहां मौजूद 15-20 कर्मचारियों ने उसे घेर लिया और हमलावर हो गए। आरोपी के साथ हाथापाई करने लगे थे। इसी बीच यहां तैनात सिपाही ने आरोपी को कब्जे में ले लिया।
कांस्टेबल ने कोतवाली फोन करके पुलिस बुलाई और उसे कोतवाली ले गया। कांस्टेबल की सतर्कता से मामला बिगड़ने से बच गया। उधर, कर्मचारियों ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर आरोप लगाया है कि उसने जान बूझकर आरोपी को छोड़ दिया था। इस पर जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने नाराजगी प्रकट की है।
मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। इसमें तीमारदार ने ओटी टेक्नीशियन की पिटाई करने साथ ही अभद्रता भी की है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। मामले की एसपी और उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. आरके सागर, सीएमएस
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रात में आरोपी पुलिस को सौंपा गया था तो फिर क्यों छोड़ा गया। इस संबंध में भी जांच कराई जाएगी।
-ओमहरि वाजपेयी, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed