{"_id":"627acb5684c6db5ba12e8227","slug":"colleges-involved-in-main-examination-semester-studies-affected-agra-news-agr533093880","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य परीक्षा में उलझे कॉलेज, सेमेस्टर की पढ़ाई नहीं करा पा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य परीक्षा में उलझे कॉलेज, सेमेस्टर की पढ़ाई नहीं करा पा रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में कॉलेज उलझे हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष की द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अधिकतर कॉलेजों में अभी तक कक्षाएं लगनी शुरू नहीं हो पाई हैं। मुख्य परीक्षाएं 18 जून तक चलनी हैं। सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद ही पटरी पा आ पाएगी।
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल का कहना है कि उनके यहां मुख्य परीक्षा का बड़ा केंद्र है। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लग रही है। परीक्षाओं के बीच सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू कराने में समस्या आ रही है। कोई रास्ता ढूंढा जा रहा है। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार से बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं लगवाई जाएंगी। परीक्षाएं जिस ब्लॉक में चल रही है, उससे अलग भवन में कक्षाएं लगवाई जाएंगी। विश्वविद्यालय स्तर से द्वितीय सेमेस्टर के संचालन का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इंतजार करने पर सत्र पिछड़ जाएगा, पहले ही देरी हो चुकी है।
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय सत्र की कक्षाएं लगवाना शुरू कर दी गई हैं। शिक्षकों पर काम का दबाव बढ़ गया है। परीक्षा कराने के साथ पढ़ाना भी बढ़ रहा है। मुख्य परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करने पर सेेमेस्टर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा के साथ सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई भी करनी होगी। कॉलेजों को समस्या का समाधान ढूंढना होगा। परीक्षाओं के बीच अंतराल में कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। - प्रो. अजय तनेजा, प्रति कुलपति