फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Collapse of a house under construction while opening shuttering

Agra News: शटरिंग खोलते समय निर्माणाधीन मकान का ढहा जीना

Sat, 26 Jul 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Collapse of a house under construction while opening shuttering
पटियाली। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव म्याऊ में शुक्रवार दोपहर शटरिंग खोलते समय एक निर्माणाधीन मकान का जीना भरभराकर अचानक गिर पड़ा। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। गांव म्याऊ निवासी ओमवीर सिंह का इन दिनों मकान बन रहा है। शुक्रवार की दोपहर दो मजदूर मकान में बने जीने की शटरिंग खोल रहे थे। तभी अचानक से जीना भरभराकर ढह गया। मलबे की चपेट में आकर मजदूर सुभाष और ऋषिपाल घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल ही ओमवीर, दोनों घायल मजदूरों को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उनका उपचार कराया। गनीमत रही कि सीढि़यों का ऊपरी हिस्सा लोहे की सरिया के सहारे दीवार पर टिक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed