फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coldest day in the first week of March

Agra News: मार्च के पहले सप्ताह में सबसे ठंडा दिन

Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coldest day in the first week of March
कासगंज। जिले में 16 साल में मार्च माह के पहले सप्ताह में बुधवार सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक रह गया। दोपहर में अधिकतम पारा 24 डिग्री तक पहुंच सका। सुबह से ही ठंडी हवा चलने से लोग कंपकंपाते दिखे। जिले में फरवरी माह का अधिकतम औसत तापमान 32 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहता है, लेकिन जिले में इस साल जनवरी में रिकार्ड ठंड पड़ी, फरवरी में भी ठंड लोगों को परेशान करती रही। इस माह के अंत में तापमान में कुछ वृद्धि शुरू होने से लगने लगा कि ठंड का मौसम अब पूरी तरह से विदाई की ओर है। एक मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर जिले के मौसम पर भी देखा जा रहा है। पिछले दिनों जिले में हुई बारिश व ओलावृष्टि का भी असर मौसम पर है। जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बुधवार को सुबह से धूप तो खिल उठी, लेकिन शीतल ठंडी हवा चलने लगी। 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली जिससे पारे में गिरावट आ गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक आ गया। दोपहर में अधिकतम पारा 24 डिग्री दर्ज हुआ। मार्च के पहले सप्ताह में 16 साल में यह सबसे कम पारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed