{"_id":"5e07929c8ebc3e87e75c1ad8","slug":"cold-weather-foge-kasganj-kasganj-news-agr4221874100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, मौसम हुआ और भी सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, मौसम हुआ और भी सर्द
विज्ञापन
कासगंज में सुबह 8 बजे अहरौली गेट पर छाया घना कोहरा
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आसमान से गिरता कोहरा अब मौसम को सर्द बना रहा है। रात से लेकर सुबह तक कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार थमी रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर एक बजे तक कोहरे की धुंध छाई रही। शनिवार को अधिकतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम के तेवर तल्ख हैं। आसमान से गिरने वाले कोहरे से वातावरण में जमीं तक धुंध छाई है। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। कोहरे से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त नजर आया।
गंजडुंडवारा में बनाया रैन बसेरा
गंजडुंडवारा। भीषण ठंड के मद्देनजर पालिका प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे का इंतजाम किया है। पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन ने सभी चौराहों, तिराहों पर प्रतिदिन अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गर्म कपडे़ बांटे
पटियाली। कस्बे में समाजसेवी एवं सभासद मुस्ताक अली ने वार्ड में महिलाओं और बच्चों को हाड़ कंपाती सर्दी से बचाने के लिए गर्म वस्त्रों का वितरण किया। उनके कार्य की वार्ड के लोगों ने सराहना की।
भाविपा ने बाजारों में जलवाए अलाव
कासगंज। भारत विकास परिषद ने भीषण सर्दी के मद्देनजर बाजारों में अलग अलग स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है। परिषद की शाखा संस्थापक संतोष अग्रवाल ने बताया कि ठंड से राहत दिलाने के लिए शहर में छह स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि परिषद शीघ्र ही गरीब लोगों को मोजा, कंबल, स्वेटर और गर्म कपड़े वितरित करेगी।