फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold waves Reduce Devotees of Giriraj Parikrama Weather Forecast Mathura Up

बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, गिरिराज परिक्रमा को आने वाले भक्तों की संख्या में गिरावट

Wed, 25 Dec 2019 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cold waves Reduce Devotees of Giriraj Parikrama Weather Forecast Mathura Up
मथुरा - फोटो : अमर उजाला
बर्फीली हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई है। दिनभर हवा ने सूरज की किरणों को निस्तेज किए रखा। इसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। मंगलवार का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फवारी ने मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। मंगलवार को दिनभर ठंडी हवाएं शूल की तरह चुभती रहीं। इस दौरान दोपहर निकली धूप की किरणें भी हवाओं के चलते निस्तेज रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। सुबह तेज ठंड के चलते लोग घरों में ही कैद रहे। दोपहर में धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। गुनगुनी धूप लोगों को खूब भाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राया के उपकृषि शोध केंद्र के निदेशक डॉ. तेजवीर सिंह तबतिया के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ठंड से ठिठुरते लोगों ने अलावा का सहारा लिया। वहीं फरह के बकरी अनुशंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

साल का अंतिम माह कड़ाके की सर्दी के नाम रहा। रात के समय ठंडी हवाएं और कोहरे ने तापमान में काफी गिरावट दर्ज कराई। पिछले एक सप्ताह से सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। सुबह गिरिराज परिक्रमा करने आने वाले भक्तों की संख्या में काफी गिरावट नजर आ रही है। नगर के बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed