Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold Wave Persists in Agra as Dense Fog Disrupts Daily Life and Train Services

भीषण सर्दी से कांपे लोग: आगरा में पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे, कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Thu, 08 Jan 2026 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 09:35 AM IST
सार

सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। वहीं दृश्यता शून्य की वजह से करीब एक दर्जन ट्रेनें विलंब से चलीं।

विज्ञापन
Cold Wave Persists in Agra as Dense Fog Disrupts Daily Life and Train Services
सर्दी कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी का सितम जारी है। एक ओर आसमान से सूरज नदारद है, वहीं, दूसरी ओर गलन ने लोगों की दिनचर्या को अस्त व्यस्त कर रखा है। बुधवार को सूरज निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पारा सामान्य से करीब 6 डिग्री नीचे रहा। शीत दिवस परिस्थितियां बनने से ठंड अधिक महसूस हुई। कोहरे के चलते रेल यातायात भी प्रभावित रहा। दृश्यता शून्य रहने के कारण करीब एक दर्जन ट्रेनें विलंब से चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से शहर में सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। घना कोहरा, शीत लहर और सूरज नहीं निकलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को दिन में कोहरा छंटे तो शहरवासी सूरज निकलने की आस में छत और आंगन तक आ गए। सूरज निकला लेकिन बादलों के चलते सूरज की किरणों से तपिश नदारद थी। वहीं, ठंडी हवाओं ने लोगों को टोपी, मफलर, दस्ताने पहनने को मजबूर किया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, लगातार तीसरे दिन बाद शहर में बृहस्पतिवार को भी सुबह घना कोहरा रहने के आसार हैं। सर्दी से विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार
 कोहरे के धुंध के कारण आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन पर घंटों सर्दी में ठिठुरते रहे। बुधवार को 11 ट्रेन घंटों लेट रहीं। इनमें सबसे ज्यादा 4 घंटे 55 मिनट लेट उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कैंट से गुजरने वाली ट्रेनों में दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे, जबलपुर निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने तीन घंटे, जीटी एक्सप्रेस पाैने तीन घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रहीं। राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे, तमिलनाडु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पाैने तीन घंटा, गोवा एक्सप्रेस सवा घंटा, एपी एक्सप्रेस पाैने चार घंटे, साईनगर शिरडी कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंची। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि काेहरे के कारण ट्रेन लेट हो रहीं हैं। यात्रियों से अपील है कि वे जब भी स्टेशन पर आएं तो पहले ट्रेनों की स्थिति को देख लें। ट्रेनों की स्थिति का अपडेट देखने के बाद भी स्टेशन पहुंचेें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed