फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold wave: Fog spreads blanket, birds in Chambal shrink their wings

शीत लहर: कोहरे ने फैलाई चादर, चंबल में परिंदों ने सिकोड़े पंख

Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cold wave: Fog spreads blanket, birds in Chambal shrink their wings
चंबल में शीत लहर: कांपे पेंटेड स्टॉर्क
बाह। शीत लहर से इंसान ही नहीं, जीव जंतु भी बेहाल हैं। रविवार को कोहरे ने घनी चादर में चंबल सेंक्चुअरी के परिंदे भी पंख सिकोड़ने पर मजबूर हो गए। तेज सर्द हवा के साथ दोपहर में कोहरे की धुंध छटी, फिर भी पंख सिकोड़े बैठे परिंदे शिकार की हिम्मत नहीं जुटा पाए। चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में रेहा से लेकर उदयपुर खुर्द तक परिंदों पेंटेड स्टॉर्क, रुडी शेल्डक, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, स्पून बिल, रिवर टर्न आदि ठंड से बेहाल दिखे। घड़ियाल, मगरमच्छ भी धूप सेंकने के लिए बालू पर नहीं निकले। ठंड से बचने के लिए पानी की तलहटी में बैठ जाते हैं। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि सर्दी के प्रकोप से जीव जंतुओं की दिनचर्या प्रभावित होती है। वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर नजर रख रही है। कोई भी पक्षी या जलीय जीव अस्वस्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed