फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold wave conditions in Agra

बारिश के बाद बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड की 'थर्ड डिग्री' से कांपे लोग

Mon, 28 Jan 2019 04:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
cold wave conditions in Agra
फाइल फोटो

मकर संक्रांति के बाद सर्दी के तेवरों से ताजनगरी के लोग बेहाल हैं। बारिश और ओलों के बाद से बढ़ी सर्दी के बीच सोमवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। लोग ठंड की थर्ड डिग्री से कांपते नजर आए। 

विज्ञापन


तीर सी चुभतीं सर्द हवाओं के कारण आगरा में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बरेली सर्द शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा और पड़ोसी जनपद अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा, जहां पारा पांच डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया। यह 3.4 डिग्री पर रहा। पूरे प्रदेश में आगरा सबसे सर्द शहर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के अलावा अन्य शहरों में तापमान 4 से 8 डिग्री तक रहा। रविवार को भी आगरा में पारा 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। ठंडी हवाओं के कारण सोमवार को लोग गुनगुनी धूप सेंकने के लिए बाहर निकले, लेकिन इससे राहत न मिली। 

सुबह 8.30 बजे स्कूलों का समय होने के कारण स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। दिन में सर्द हवाएं परेशान करती रहेगी, वहीं न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज हो सकती है।
 
शहर तापमान
आगरा 3.4 डिग्री
बरेली 4.7 डिग्री
अलीगढ़ 5 डिग्री
मुजफ्फर नगर 5.2 डिग्री
मेरठ 5.6 डिग्री
फुर्सतगंज 5.9 डिग्री
कानपुर 6.5 डिग्री
शाहजहांपुर 6.6 डिग्री
लखनऊ 6.8 डिग्री
बांदा 6.8 डिग्री

सबसे सर्द हो सकती है जनवरी

दिसंबर की तरह जनवरी भी सबसे सर्द माह का रिकार्ड बना सकती है। दरअसल, आगरा में इस पूरे माह केवल तीन दिन ही न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया है। 

ज्यादातर दिनों में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री तक कम है। आमतौर पर 20 जनवरी तक ही कड़ाके की सर्दी रही है, लेकिन इस बार पूरे माह ही जनवरी में पारा सामान्य से नीचे पहुंचा है। इस पूरे माह सात दिन आगरा प्रदेश भर में सबसे ठंडा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed