{"_id":"69c994c71cb7254c0e089188","slug":"cold-storage-accountant-attacked-with-sticks-agra-news-c-25-1-agr1008-1022800-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोल्ड स्टोरेज के मुनीम पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोल्ड स्टोरेज के मुनीम पर लाठी-डंडों से हमला
Mon, 30 Mar 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार को एक कोल्ड स्टोरेज पर ट्रैक्टर ट्रॉली साइड में करने को लेकर किसान ने मुनीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुनीम का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
तिबाहा थाना फतेहाबाद निवासी सौरभ कुमार पुत्र जयराम ने पुलिस को बताया कि वह गुबरोठ के पास स्थित छत्रपाल कोल्ड स्टोरेज पर मुनीम का काम करता है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोल्ड स्टोरेज पर आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक किसान ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच रास्ते में खड़ी कर दी। सौरभ का आरोप है कि ट्रॉली को साइड में करने के लिए कहने पर किसान गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपने परिवार के दो लोगों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सौरभ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। मौजूद किसानों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।