{"_id":"5ff05a778ebc3e3d445e62bc","slug":"cold-diera-mainpuri-news-agr4745672133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थमा, कोल्ड डायरिया और हृदयघात से पीड़ित तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थमा, कोल्ड डायरिया और हृदयघात से पीड़ित तीन मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में अस्थमा, कोल्ड डायरिया और हृदयघात के मरीजों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती अस्थमा, कोल्ड डायरिया और हृदयघात से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। नौ अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 430 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। शहर के मोहल्ला बागवान निवासी रंगीले के 45 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार पर शुक्रवार को हृदयघात हुआ। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात कमलेश की मौत हो गई। बेवर क्षेत्र के गांव धोबा निवासी सुखराम सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी को कोल्ड डायरिया की शिकायत होने पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
यहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात रोशनी देवी की मौत हो गई। बेवर थाना क्षेत्र के गांव लायकपुर निवासी 55 वर्षीय तुलसीराम को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों को शनिवार को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि जिन तीन मरीजों की मौत हुई है उन तीनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।