{"_id":"67893a4c3506f2a93c0cdbe9","slug":"cold-became-a-problem-old-man-died-during-treatment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-130356-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्दी बनी आफत, वृद्ध ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्दी बनी आफत, वृद्ध ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Thu, 16 Jan 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले एक महीने से पड़ रही सर्दी बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन कक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में 216 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर मरीज निमोनिया और अस्थमा की चपेट में थे। कुछ मरीजों को हृदय संबंधी दिक्कत भी थी। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी करन बहादुर (70) को सांस लेने में दिक्कत होने पर बुधवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि वृद्ध करनबहादुर को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।